आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
भोपाल [ महा मीडिया]
आज अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इस तनाव के बाद ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।सुबह करीब 8:02 बजे ब्रेंट क्रूड का दिसंबर वायदा 5.27 प्रतिशत उछलकर 90.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं WTI क्रूड का अक्टूबर वायदा 2.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।