म.प्र. के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र. के पूर्वी हिस्से में सक्रिय मजबूत मानसूनी सिस्टम के कारण आज मौसम विभाग ने रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभागों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सतना के चित्रकूट में बाढ़ से हालात बिगड़ने के बाद स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है।