पंद्रह नगरों में भारी बारिश से बाढ़

पंद्रह नगरों में भारी बारिश से बाढ़

भोपाल [ महा मीडिया]  

मध्य प्रदेश और राजस्थान के 15 से ज्यादा शहरों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है । मध्य प्रदेश  के भोपाल, रायसेन, उज्जैन, देवास सहित कई शहरों में रविवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। भोपाल में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भोपाल में रविवार से लगातार बारिश जारी है। सड़कों पर पानी भर गया है। राजस्थान के जयपुर स्थित कानोता और झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार रात सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। बाड़मेर में भी सड़कें लबालब हो गईं। रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, हॉस्पिटल रोड समेत प्रमुख इलाकों में 2 से 4 फीट तक पानी भर गया है। कई जगह दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया है।

सम्बंधित ख़बरें