घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता बढ़ाने के लिए त्वरित कदम उठाये गए

घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता बढ़ाने के लिए त्वरित कदम उठाये गए

भोपाल [ महामीडिया] केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पहली बार सरकारी और निजी क्षेत्र की रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए घरेलू रसोई गैस  उत्पादन के अधिकतम लक्ष्य तय किए हैं। इसका उद्देश्य यह है कि अगर भविष्य में विदेशों से घरेलू रसोई गैस की सप्लाई बाधित होती है तो देश के पास घरेलू उत्पादन बढ़ाने का एक तैयार सिस्टम उपलब्ध रहे। जारी आदेश में 21 रिफाइनरियों और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए घरेलू रसोई गैस उत्पादन का शेड्यूल तय किया है। इन कंपनियों की कुल उत्पादन क्षमता 63,810 टन प्रतिदिन रखी गई है। यह वित्त वर्ष 2025-26 में देश के  घरेलू रसोई गैस  उत्पादन से दोगुने से भी ज्यादा है और देश की रोजाना खपत का करीब 70 प्रतिशत बैठता है।

सम्बंधित ख़बरें