म. प्र. में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पटवारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक शासन उनकी वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लेता तब तक हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताल के चलते राजस्व विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने की संभावना है।मध्यप्रदेश ही ऐसा राज्य है जहां सबसे कम ग्रेड पे पटवारियों को मिल रहा है।