अमेरिका में तीसरी बार ब्याज दरों में कमी

अमेरिका में तीसरी बार ब्याज दरों में कमी

मुंबई [महामीडिया] अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कमी की है। इस निर्णय के बाद फेडरल फंड्स रेट  3.5 से 3.75 प्रतिशत के दायरे में आ गई है। यह पिछले तीन साल में सबसे निचला स्तर है।फेडरल रिजर्व का ब्याज दायरा वह सीमा है जिसके अंदर अमेरिकी बैंक एक-दूसरे को अल्पकालिक ऋण देते हैं। सितंबर से लेकर अब तक यह फेड की लगातार तीसरी दर कटौती है और इस साल ब्‍याज दरों में 0.75 प्रतिशत की कमी अमेरिका का केंद्रीय बैंक कर चुका है।

सम्बंधित ख़बरें