भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास

भोपाल [महा मीडिया] 

भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री शुरू हो  गया है।यह अभ्यास 31 अगस्त तक थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावदी रंगसित कैंप में आयोजित किया जा रहा है।यह मैत्री अभ्यास भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास का 15वां संस्करण है।इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना और रॉयल थाई सेना के 85-85 जवान भाग ले रहे हैं ।भारतीय दल में मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के जवान शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें