केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन प्रभावित

केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन प्रभावित

भोपाल [ महा मीडिया] उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बंद है। फिलहाल 500 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। केदारनाथ धाम के लिए आज से हेली सेवाएं शुरू हो गई हैं हालांकि पैदल यात्रा अभी भी रोकी गई है। प्रशासन ने यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड जैसी सुरक्षित जगहों पर रुकने की सलाह दी है। जब तक मौसम पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाता तब तक आगे न बढ़ने को कहा गया है।

सम्बंधित ख़बरें