नवीनतम
एलआईसी को दो हज़ार करोड़ से अधिक का जीएसटी डिमांड नोटिस
भोपाल [महामीडिया] जीवन बीमा निगम को महाराष्ट्र राज्य कर विभाग की ओर से एक बड़ा जीएसटी डिमांड नोटिस जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर 2023-24 के बीच की अवधि के लिए जारी इस नोटिस में कुल ₹2,370.34 करोड़ जीएसटी की मांग की गई है। इसमें ₹1,382.52 करोड़ GST, ₹849.56 करोड़ ब्याज और ₹138.25 करोड़ पेनल्टी शामिल है। विभाग का आरोप है कि जीवन बीमा निगम ने इस अवधि में अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया था।