मघा नक्षत्र आज से शुरू
भोपाल [ महा मीडिया] सोमवार 17 अगस्त 2026 से सूर्य के मघा नक्षत्र में प्रवेश के साथ वर्षा का पांचवां दौर शुरू हो रहा है जो 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। पारंपरिक लोक मान्यता के अनुसार इस अवधि में कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश के योग बनते हैं। लोक कहावत है "मघा देगा अघा" अर्थात इस नक्षत्र में वर्षा होने से पानी की अच्छी प्राप्ति और तृप्ति का संकेत माना जाता है। इस दौरान होने वाली बारिश के जल को बहुत पवित्र और गुणकारी माना जाता है।