मोदी का बनासकांठा में भव्य रोड शो
मुंबई [महामीडिया]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में एक भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री बनासकांठा, अहमदाबाद और गांधीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने बनासकांठा में रोड शो किया इसके बाद उन्होंने भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का दौरा किया। कल शनिवार को मोदी एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।