मजदूरी में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नया ऐप लॉन्च

मजदूरी में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नया ऐप लॉन्च

मुंबई [महा मीडिया] 

ग्रामीण परिवारों को मिलने वाली मजदूरी में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा तकनीकी कदम उठाया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप का उन्नत संस्करण लॉन्च किया। नए ऐप में सबसे बड़ा बदलाव AI-आधारित चेहरा सत्यापन और लाइवनेस डिटेक्शन है। इससे किसी फोटो की फोटो खींचकर या पुरानी तस्वीर का दोबारा उपयोग करके हाजिरी दर्ज कराने की कोशिशों को रोका जा सकेगा। ऐप अब क्षेत्र की परिस्थितियों के मुताबिक चेहरा मिलाने की तकनीक पर भी काम करता है ताकि धूप, धूल या मौसम की वजह से गलत तरीके से हाजिरी रद्द न हो।

सम्बंधित ख़बरें