बरगी बांध के नौ गेट खुले
भोपाल [ महा मीडिया] बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए इसके 9 गेट खोल दिए गए हैं। इससे नर्मदा नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है और आसपास के तटीय इलाकों व घाटों पर प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। अमरकंटक, डिंडौरी और मंडला से जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार पानी की आवक को देखते हुए आज बांध के नौ जल द्वार 0.78 मीटर औसत ऊंचाई पर खोल कर 1031 क्यूमेक जल की निकासी की जा रही है। इससे नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ जाएगा। गौरीघाट, तिलवाराघाट सहित नर्मदा का जलस्तर भी बढ़ जाएगा। प्रशासन ने नर्मदा से लगे आस-पास के क्षेत्रों में नागरिकों से दूरी बनाएं रखने का अलर्ट जारी किया है।