नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया वेनेजुएला वापस लौटीं

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया वेनेजुएला वापस लौटीं

मुंबई [महामीडिया] 

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो करीब 10 महीने बाद अपने देश लौट आई हैं। नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद मचाडो पिछले साल देश छोड़कर चली गई थीं।अब वापसी के बाद मचाडो देश में चुनाव कराने और सत्ता बदलने की मांग कर रही हैं। उनके लौटने के बाद उनकी पार्टी ने कुछ तस्वीरें जारी कीं। इनमें वे लारा राज्य के एक चर्च में अपने समर्थकों से मिलती दिखीं। समर्थकों ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद मचाडो राजधानी कराकस के लिए रवाना हो गईं।

सम्बंधित ख़बरें