अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से जनजीवन अस्त -व्यस्त
भोपाल [ महा मीडिया] अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, लैंडस्लाइड और बारिश से 1.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से स्थिति बेहद गंभीर है। राज्य के 28 में से 26 जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं जहाँ 1.03 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं । इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 29 लोग घायल हुए हैं ।अपर सियांग जिला इस आपदा से सबसे बुरी तरह प्रभावित है जहां 49,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं ।इसके बाद सियांग, क्रा दादी और पूर्वी कामेंग का स्थान है।भारी बारिश और कुमेय नदी में उफान के कारण क्रा दादी जिले के आठ गांवों को जोड़ने वाला एक प्रमुख पुल और कई सड़कें बह गई हैं। इसके अलावा 600 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।