संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन
भोपाल [ महा मीडिया] विपक्षी सांसदों ने आज सोमवार को संसद परिसर में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने ‘अमित शाह जवाब दो’ के पोस्टर लेकर आए और शाह के विरुद्ध नारेबाजी की।
विपक्ष 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन को लेकर संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान देने की मांग कर रहा है। प्रियंका ने कहा कि जब तक गृह मंत्री संसद में बयान नहीं देते तब तक गतिरोध जारी रहेगा।
विपक्ष का हंगामा सदन के अंदर भी जारी रहा। इसके कारण लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही शोर-शराबे के बीच आधे घंटे ही चल सकी।
लोकसभा में सरकार आज 4 बिल पेश कर सकती है।