विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक प्रदर्शन
मुंबई [महा मीडिया]
कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगी। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया है। विपक्षी नेता दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है। साथ ही, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और उनके साथ मारपीट का विरोध भी कर रहा है। विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर जनपथ, मंडी हाउस सहित दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद हैं। राहुल गांधी ने 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्हें 3 बार हिरासत में लिया गया। इस मार्च का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे कर रहे हैं। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खर्गे ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिलकर ज्ञापन सौंपने का समय मांगा था लेकिन मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक पक्ष में याचिका दायर करने की सलाह दी है।