दिल्ली में बारिश, राजस्थान में ओले
भोपाल [ महामीडिया] दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम सुहावना हो गया है जबकि राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। दिल्ली के कई इलाकों में आज सोमवार सुबह बारिश हुई। नोएडा, गाजियाबाद और अलीगढ़ समेत 5 शहरों में बारिश हो रही है। राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। बीकानेर के लूणकरणसर में ओले भी गिरे।