इज़राइल में राष्ट्रीय चुनाव 27 अक्टूबर को
मुंबई [महा मीडिया]
इजरायल में 27 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे। हालांकि चुनाव के अनुमानों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की साफ़ हार की बात कही जा रही है लेकिन इज़राइल में चुनाव पेचीदा हो सकते हैं क्योंकि वहां की राजनीतिक व्यवस्था बिखरी हुई है, जिसमें कोई भी 'किंगमेकर' (सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाने वाला) बन सकता है। इस चुनाव में संसद के सभी 120 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।