अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय पर अमेरिकी प्रतिबंधों से हड़कंप
भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका कोर्ट से इसलिए भी नाराज है क्योंकि उसने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई इजराइली अधिकारियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। अमेरिकी सरकार का आरोप है कि कोर्ट अमेरिकी और इजराइली नागरिकों को गलत तरीके से निशाना बना रहा है। अमेरिकी प्रतिबंधों का असर उन कंपनियों पर भी पड़ सकता है जो तर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय को सेवाएं देती हैं। अमेरिकी कंपनियों को कोर्ट के साथ कारोबार करने से रोका जा सकता है। इससे उसकी बैंकिंग, बीमा और सॉफ्टवेयर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।