पितृ अमावस्या पर धर्मनगरी हरिद्वार से लेकर उज्जैन तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़

पितृ अमावस्या पर धर्मनगरी हरिद्वार से लेकर उज्जैन तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़

भोपाल [ महा मीडिया] पितृ अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान और पितरों के तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से शहर में यातायात का दबाव बढ़ गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दिल्ली से देहरादून जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से ही लंबा जाम लग गया। इसके कारण स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। पितृपक्ष की अमावस्या को लेकर सुबह से ही रामघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से अपने पूर्वजों का तर्पण किया है. कई परिवारों ने पुरोहितों की सहायता से पिंडदान और श्राद्ध कर्म संपन्न कराए हैं.हर की पैड़ी, नारायणी शिला मंदिर, कुशावर्त घाट और ब्रह्मकुंड पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आज सर्वपितृ अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या के दुर्लभ संयोग पर उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।  शिप्रा नदी के सिद्धवट, त्रिवेणी शनि मंदिर, नीलगंगा सरोवर और केडी पैलेस घाट पर सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 

  •  

सम्बंधित ख़बरें