तेल कंपनियों के लिए विशेष विदेशी मुद्रा विंडो 12 अक्टूबर से

तेल कंपनियों के लिए विशेष विदेशी मुद्रा विंडो 12 अक्टूबर से

भोपाल [ महा मीडिया] अंतरराष्ट्रीय बाजार से कच्चा तेल खरीदने के लिए डॉलर की जरूरत पूरी करने में सरकारी तेल कंपनियों को अब रिजर्व बैंक की विशेष मदद मिलेगी। रिजर्व बैंक ने तेल कंपनियों की रोजाना की डॉलर से जुड़ी जरूरत पूरी करने के लिए एक विशेष विदेशी मुद्रा विंडो खोलने का निर्णय लिया है । यह सुविधा 12 अक्टूबर  से शुरू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।यह कदम ऐसे समय में आया है जब केंद्रीय बैंक ने मौजूदा मुद्रा और वित्तीय बाजार की स्थितियों की समीक्षा के बाद इस व्यवस्था की जरूरत महसूस की है। नई व्यवस्था के तहत सरकारी तेल कंपनियों को डॉलर खरीदने के लिए हर दिन खुले बाजार पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें