म.प्र. के चार जिलों में हलकी बारिश का अनुमान
भोपाल [ महामीडिया] रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आज शनिवार को भी गर्जना के साथ हलकी बारिश का अनुमान है। हालांकि, 3 दिन तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। आज अमरकंटक व इंदौर में 17.9°C, छिंदवाड़ा में 18.1°C, कटनी (करौंदी) में 18.8°C और शाजापुर में 19°C तापमान है ।