लगातार दो दिन भोपाल एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्री परेशान

लगातार दो दिन भोपाल एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्री परेशान

भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली और भोपाल के बीच यात्रा  करने वाले यात्रियों को शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस के निरस्त होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। 9 और 10 अक्टूबर को लगातार दो दिन इस ट्रेन का संचालन प्रभावित रहा।9 अक्टूबर को रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन नंबर 12155 निरस्त रही, जबकि 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति आने वाली ट्रेन नंबर 12156 का परिचालन रद्द कर दिया गया।रेलवे के अनुसार, 9 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12155 को परिचालन संबंधी कारणों से निरस्त किया गया था। वहीं, 10 अक्टूबर को वापसी दिशा की ट्रेन नंबर 12156 रेक की अनुपलब्धता के कारण नहीं चली। लगातार दो दिन ट्रेन निरस्त होने से दिल्ली और भोपाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी।

सम्बंधित ख़बरें