जंतर-मंतर प्रदर्शन में ममता बनर्जी और केजरीवाल भी गिरफ्तार

जंतर-मंतर प्रदर्शन में ममता बनर्जी और केजरीवाल भी गिरफ्तार

मुंबई [महामीडिया] 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाकों से अब तक 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया जा चुका है। दोपहर करीब 1 बजे इम्तियाज अली मार्ग पर आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर पुलिस पर पत्थर फेंके जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ी। पुलिस ने उन्हें खदेड़कर हिरासत में लिया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी का सिर भी फट गया। अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक दिपके कह रहे हैं कि सभी को नमस्ते अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि मुझे, आशुतोष रांका और सौरव दास तीनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हमारे बाद इस आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे जो भी लोग यह वीडियो देख रहे हैं कृपया करके वहअजिंक्य शिंद को फॉलो कर लें। आशुतोष, सौरव और मेरे बाद अजिंक्य ही इस मूवमेंट को आगे बढ़ाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें