भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर खरी-खोटी सुनाई

भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर खरी-खोटी सुनाई

भोपाल [ महा मीडिया]  

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। भारत ने स्पष्ट किया कि परमाणु हथियारों को कूटनीति का माध्यम नहीं बनाया जा सकता।जिनेवा में भारत के वरिष्ठ सलाहकार अनमोल बेदी ने राइट ऑफ रिप्लाई का उपयोग करते हुए कहा कि भारत किसी भी तरह की परमाणु ब्लैकमेलिंग के आगे कभी नहीं झुकेगा। भारत की क्षमताएं पूरी तरह से रक्षात्मक हैं और यह देश के अपने सुरक्षा के अनुसार तय होती हैं। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर भारत ने करारा उत्तर दिया। भारतीय प्रतिनिधि ने जोर देकर कहा कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न और अटूट हिस्सा है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय भूभागों को खाली करने की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें