म.प्र. में आयुष काउंसलिंग का तीसरा चरण 14 अक्टूबर से
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के आयुष कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के तृतीय चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। तीसरे चरण की यह काउंसलिंग प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी।
तृतीय चरण की प्रमुख डेटलाइन
ऑनलाइन पंजीयन : 14 से 16 अक्टूबर 2026
रिक्त सीटों एवं मेरिट सूची का प्रकाशन: 21 अक्टूबर 2026
च्वॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग: 28 से 30 अक्टूबर 2026
सीट आवंटन : 3 नवंबर 2026
महाविद्यालय में प्रवेश : 4 से 6 नवंबर 2026