स्वदेशी युद्धपोत मंगरोल भारतीय नौसेना में शामिल
मुंबई [महा मीडिया]
स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत मंगरोल को आज मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इसमें 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है जो 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देता है । इसका नाम गुजरात के जूनागढ़ जिले के तटीय शहर और प्रमुख मछली पकड़ने वाले बंदरगाह 'मंगरोल' के नाम पर रखा गया है। यह पूर्ववर्ती मंगरोल की विरासत को आगे बढ़ाता है। यह उथले समुद्री क्षेत्र में पानी के भीतर पनडुब्बियों और खतरों का पता लगाने में सक्षम है।