महर्षि संस्थान में सहस्रचंडी महायज्ञ आरंभ

महर्षि संस्थान में सहस्रचंडी महायज्ञ आरंभ

भोपाल [ महा मीडिया] महर्षि संस्थान द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में शारदीय नवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर देवी के समस्त भक्तों को बधाई देते हुए महर्षि संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व देवी की पूजा, साधना, आराधना का स्वयं सिद्ध समय है जो अत्यंत सरलता से शीघ्र ही उत्तम फल देने वाला है। इस समय देवी कृपा की आवश्यकता है। सभी भक्त जन योग, यज्ञ और देवी आराधना से स्वयं और समाज का कल्याण कर सकते हैं।

भोपाल में महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ परिसर में 121 महर्षि वैदिक विद्वानों द्वारा सहस्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । आज प्रातःकाल कलश यात्रा निकाली गयी और फिर सिद्ध मुहूर्त में कलश स्थापित कर महायज्ञ का प्रारम्भ हुआ।

परिसर में माता दुर्गा जी की स्थापना भी की गयी है जिनके दर्शन को बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुँच रहे हैं। 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस महायज्ञ में नित्य प्रातः साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक श्री दुर्गा पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन किया जायेगा। दोपहर तीन बजे से लेकर छह बजे तक आचार्य डॉ. निलिम्प त्रिपाठी जी द्वारा श्रीमद देवी महा पुराण की कथा होगी।

 

सम्बंधित ख़बरें