दिल्ली के जंतर-मंतर में अब प्रदर्शन नहीं होंगे
मुंबई [महामीडिया]
जंतर-मंतर को अब प्रदर्शन करने के लिए तय जगह की सूची से हटा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने प्रदर्शन के लिए 3 जगहें, रामलीला मैदान, बुराड़ी और द्वारका नाम बताए हैं। प्रदर्शन की जगहों के निर्धारण के लिए एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी के सुझाव के आधार पर सरकार ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से डी-नोटिफाई कर दिया है यानी यहां प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। सरकार ने प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और सीबीडी ग्राउंड को प्रदर्शन स्थल बनाया है।