म.प्र. सरकार ने स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो को अनिवार्य किया
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. सरकार ने सरकारी इंटरनेट कम्युनिकेशन व्यवस्था में बदलाव की पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य सरकारी संचार व्यवस्था की सुरक्षा मजबूत करना और विदेशी क्लाउड स्टोरेज पर निर्भरता कम करना है। इस पहल के माध्यम से सरकारी डिजीटल संचार व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जोहो मेलएक पूरी तरह से स्वदेशी क्लाउड-आधारित ईमेल और ऑफिस प्रोडक्टिविटी प्लेटफॉर्म है जिसे चेन्नई स्थित भारतीय कंपनी ज़ोहो कॉर्पोरेशन ने विकसित किया है। इसकी स्थापना श्रीधर वेंबु ने की थी।