चीन का स्वर्ण भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
मुंबई [महा मीडिया]
चीन का सोने का भंडार रिकॉर्ड 2,410 टन पहुंच गया है। वह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा गोल्ड होल्डर बन गया है।चीन ने सितंबर तक 103 टन से ज्यादा सोना खरीदा है। खरीदारी जारी रही तो वह 2026 के अंत तक फ्रांस और इटली को पीछे छोड़ सकता है। चीन के केंद्रीय बैंक ने सितंबर में 23 टन से ज्यादा सोना खरीदा। यह लगातार 23वें महीने की खरीदारी है और सितंबर 2023 के बाद सबसे बड़ी मासिक खरीद है।चीन सोने की कीमत में गिरावट का लाभउठाकर खरीदारी बढ़ा रहा है। जुलाई और अगस्त में भी पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने हर महीने 20 टन से अधिक सोना खरीदा था।