नवरात्र मेले में विंध्याचल स्टेशन पर 12 ट्रेंने रुकेंगी
मुंबई [महामीडिया]
शारदीय नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विंध्याचल स्टेशन पर 12 ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह सभी ट्रेनें 26 अक्टूबर तक स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेंगी। इस व्यवस्था से भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों और दर्शनार्थियों को लाभ मिलेगा । मेले के दौरान विंध्याचल स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इसके द्वारा मुंबई और बनारस सहित विभिन्न शहरों के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को ठहराव दिया गया है।