राजस्थान में पूर्व विधायक की हत्या
जयपुर [ महा मीडिया]
राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या कर दी गई। स्टोन क्रशर प्लांट और माइनिंग लीज के रास्ते तथा संचालन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों से पुराना विवाद चल रहा था। ग्रामीण पिछले कई दिनों से क्रशर को फिर से शुरू करने का विरोध कर रहे थे। रविवार शाम अतर सिंह भड़ाना अपने क्रशर प्लांट पर पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में दौसा (महुआ के पास) और अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया।उनकी मौत शरीर पर आई गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई। इस हमले में उनके निजी सुरक्षाकर्मी (गनमैन) गगन शर्मा भी घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है।