अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को
मुंबई [महा मीडिया] अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को देने की घोषणा की गयी है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज इसकी घोषणा की। दोनों अर्थशास्त्रियों को यह पुरस्कार मंदी और तेजी के बीच अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने से जुड़ी नीतियों के लिए सूक्ष्म आर्थिक आधार विकसित करने के लिए दिया जाएगा। दोनों को कुल करीब 11 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि बराबर मिलेगी। इनके कार्य ने यह समझने में मदद की है कि परिवारों, व्यवसायों और श्रमिकों के व्यक्तिगत आर्थिक निर्णय किस प्रकार मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और आर्थिक विकास को प्रभावित करते हैं।