उमरिया में कांग्रेस नेताओं को नोटिस के बाद राजनीति गरमाई
उमरिया [ महामीडिया ]
मुख्यमंत्री मोहन यादव के उमरिया जिले में प्रस्तावित आगमन से पहले ही कांग्रेस नेताओं को पुलिस और प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए जाने का मामला सामने आया है। जिले में 100 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को शांति भंग की आशंका के चलते नोटिस दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 और 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले हुई इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को नोटिस दिए जाने से जिले का राजनीतिक माहौल गर्माने के आसार हैं। युवा कांग्रेस की काले झंडे दिखाने की घोषणा के बाद प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क नजर आ रहा है।