भोपाल में एक पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में पुलिस ने अब्दुल समी नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है जो गांधी नगर में रहता था और सिटी बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था।आरोपी साजिद मुनीर भोपाल में 'समीर' नाम से अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भोपाल में उसकी एक गर्लफ्रेंड थी और एक स्थानीय परिवार से उसकी सगाई भी हो चुकी थी। अब्दुल सलाम नाम के एक व्यक्ति ने उसे अपना बेटा बताकर शादी का रिश्ता तय कराया था। शुरुआत में नौकरी न होने के कारण रिश्ता ठुकरा दिया गया था लेकिन बैंक में नौकरी मिलने के बाद सगाई पक्की हो गई थी। पुलिस को उसके पास से ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्डऔर वोटर आईडी जैसे दस्तावेज भी मिले हैं।