25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर : मोदी
भोपाल [ महा मीडिया]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को कहा कि देश में भ्रष्टाचार कम हुआ है और 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। वह नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित कर रहे थे। यह फोरम पहली बार भारत में हो रहा है। तीन दिन का यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक चलेगा । इस वर्ष फोरम की थीम ‘बदलती दुनिया में ताकत के नए स्रोत तय करना’ है।मोदी ने कहा हर साल यह फोरम दुनिया के दिमागों सर्वश्रेष्ठ को एक साथ लाता है। इस बार पहली बार यह आयोजन भारत में हो रहा है। इसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में विदेश से कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने इस अवसर पर इस बात पर जोर दिया कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के बढ़ते उपयोग से सरकारी योजनाओं के लीकेज और भ्रष्टाचार में काफी कमी आई है।