फ्रांस के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर साइबरअटैक

फ्रांस के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर साइबरअटैक

मुंबई [महामीडिया] 

फ्रांस में सैकड़ों सुपरमार्केट्स के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर बड़ा साइबरअटैक हुआ। इससे 480 से ज्यादा दुकानों के फ्रिज और फ्रीजर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।हैकरों ने कई स्टोर्स के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को दूर से जबरन डीफ्रॉस्टिंग मोड में डाल दिया। इससे ताजा और फ्रोजन खाना खराब हो गया। कई स्टोर्स में आग भी लगी। फ्रांस की बड़ी रिटेल कंपनियों ने इसे अब तक का ऐसा पहला और बेहद गंभीर हमला बताया। साइबर अटैक किसी कंप्यूटर सिस्टम, नेटवर्क, सर्वर या डिजिटल उपकरण पर किया जाने वाला एक अनधिकृत और दुर्भावनापूर्ण प्रयास होता है। इसका मुख्य उद्देश्य डेटा चुराना, सिस्टम को नुकसान पहुंचाना, या सेवाओं को बाधित करना होता है। 

सम्बंधित ख़बरें