एलन मस्क ने तीन हजार करोड़ से अधिक का राजनीतिक चंदा दिया

एलन मस्क ने तीन हजार करोड़ से अधिक का राजनीतिक चंदा दिया

 

मुंबई [महा मीडिया] दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने साल 2026 के अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा बनाए रखने के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है।चुनाव अभियान से जुड़े वित्तीय आंकड़ों के अनुसार मस्क अब तक लगभग 366 मिलियन डॉलर खर्च कर चुके हैं। इसमें से 276 मिलियन डॉलर की भारी-भरकम राशि अकेले जुलाई के बाद से दान की है।इस भारी राजनीतिक चंदे के साथ मस्क इस चुनावी दौर के सबसे बड़े व्यक्तिगत दानदाता बन गए हैं। खास बात यह है कि मस्क ने फंड ऐसे समय में जारी किया है जब अमेरिकी संसद के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट पर डेमोक्रेट्स की वापसी की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें