पं.निलिम्प त्रिपाठी की भागवत कथा पर झूमे भक्तगण
भोपाल [ महा मीडिया]
महर्षि महेश योगी संस्थान में चल रहे नवरात्री महोत्सव में श्रीमद् देवी भागवत कथा’ के द्वितीय दिवस पर गूंजे देवी के जयकारे और व्यासपीठ से हुआ दिव्य प्रसंगों का रसपान। भोपाल स्थित महर्षि शिक्षा संस्थान में वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी डॉ गिरीश जी के मार्गदर्शन में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ के पावन आयोजन के द्वितीय दिवस पर कथा स्थल पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों बन्धुओं की उपस्थिति रही। संपूर्ण वातावरण मां जगदंबा के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंजायमान हो उठा।
मंगलाचरण, वैदिक मंत्रोच्चार, व्यासपीठ पूजन और गुरु पूजन के साथ द्वितीय दिवस की कथा प्रारंभ हुई।
व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास आचार्य डॉ निलिम्प त्रिपाठी जी ने कथा को आगे बढ़ाते हुए देवी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों, प्रकृति संवाद तथा सृष्टि की रचना में मां शक्ति की प्रधानता पर प्रकाश डाला।
कथा के दौरान प्रस्तुत किए गए मनमोहक देवी गीतों और भजनों पर श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे।
कथा के विश्राम पर आरती संपन्न हुई एवं सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।