गंगा नदी उफान पर

गंगा नदी उफान पर

मुंबई [महामीडिया] 

उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी कई स्थानों पर उफान पर है और इसका असर निचले तथा तटवर्ती इलाकों में देखा जा रहा हपटना, बक्सर, भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया (राघोपुर) में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कई जगहों पर पानी खतरे के निशान के करीब या ऊपर बह रहा है, जिससे कटाव और जलभराव से फसलें बर्बाद हो रही हैं और लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज और वाराणसी में गंगा और उसकी सहायक नदियों (जैसे वरुणा, यमुना) का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं। वाराणसी में मणिकर्णिका सहित कई घाट जलमग्न हैं और अंतिम संस्कार ऊंचे स्थानों पर करना पड़ रहा है। उन्नाव और कानपुर के कटरी क्षेत्रों में गंगा का पानी गांवों और घरों तक पहुंच गया है। लखनऊ के कई इलाकों में भी पिछले 15 दिनों से जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें