उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी

मुंबई [महा मीडिया] 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई है। आदि कैलाश, नावीढांग, छिपलाकोट और धारमा व व्यास घाटी की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। भारी बर्फबारी के बाद 18,300 फुट की ऊंचाई पर स्थित पुराने लिपुलेख दर्रे को आदि कैलाश यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। करीब एक दशक बाद अक्टूबर महीने में छिपलाकोट और उच्च हिमालयी चोटियों पर इस तरह बर्फबारी हुई है जो आमतौर पर दिसंबर-जनवरी में होती है।

सम्बंधित ख़बरें