दिल्ली प्रदर्शन की सुनवाई अब 15 अक्टूबर को होगी
भोपाल [ महा मीडिया]
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरुद्ध दिल्ली में हुए प्रदर्शनों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई 15 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की खंडपीठ को आज मंगलवार को इन मामलों की सुनवाई करनी थी। हालांकि जस्टिस वी. मोहना की अस्वस्थता को देखते हुए पक्षकारों ने सुनवाई 15 अक्टूबर तक टालने पर सहमति जताई।