मंडी में नई धान और सोयाबीन की आवक शुरू
भोपाल [ महामीडिया]
मंडी में नई धान और सोयाबीन की आवक शुरू हो गई है। व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में अपने कांटों की पूजा-अर्चना कर धान की तुलाई शुरू कराई। पहले दिन मंडी में करीब 40 ट्रॉली धान और 20 ट्रॉली सोयाबीन की आवक हुई। मंडी में धान 4,300 रुपए क्विंटल तक बिकी है।