बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड
नैनीताल [ महा मीडिया ]बद्रीनाथ धाम में इस साल चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 20 लाख 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अभी करीब एक महीने और चलनी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद हैं। अभी तक 20 लाख 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2023 में कुल 17,80,429 श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड बना था जिसे इस साल पार कर लिया गया है।