पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरने के कारण छह लोग मरे
रावलपिंडी [महा मीडिया]
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज मंगलवार सुबह कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हुए हैं।ट्रेन सुबह करीब 5:15 बजे शेर शाह इलाके में पटरी से उतरी है। 13 डिब्बों को हादसे वाली जगह से हटा दिया गया है।पाकिस्तान में रेल हादसों का सिलसिला पुराना है। पिछले 5 साल में देश में 500 से ज्यादा रेल हादसे दर्ज किए गए हैं।