लगातार दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार भारी अंकों की बढ़त पर बंद
मुंबई [महामीडिया]
शेयर बाजार में आज 13 अक्टूबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 1,109 अंक चढ़कर 73,034 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 359 अंक की बढ़त रही जो 22,722 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के अलावा IT शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी की वजह से बाजार चढ़ा है। लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली और बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।