एक बार फिर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद गहराया
मुंबई [महा मीडिया]
भारत और चीन के बीच लद्दाख को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। चीन ने लद्दाख की 28 जगहों को अपना बताया है। चीन ने आज मंगलवार को इन जगहों के नाम तय करने के भारत के निर्णय पर आपत्ति भी जताई। चीन ने कहा इलाके हमारे हैं और भारत के नाम बदलने या नया नाम रखने से जमीन पर मालिकाना हक नहीं बदलेगा। भारत ने 2 अक्टूबर को इन जगहों के नाम आधिकारिक तौर पर तय किए थे। इनमें गोगरा और हॉट स्प्रिंग जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं जहां 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनाव हुआ था। वहीँ भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि इन क्षेत्रों के प्रशासनिक पुनर्गठन का निर्णय भारत का आंतरिक मामला है। भारत ने चीन की ओर से क्षेत्रीय संप्रभुता को लेकर उठाए गए सवालों पर आपत्ति जताई है। नई दिल्ली का कहना है कि चीन को भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए।