भोपाल की चलती लाल बस में आग लगने से हड़कंप

भोपाल की चलती लाल बस में आग लगने से हड़कंप

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 पर चलती बीसीएलएल की एक लो फ्लोर लाल बस में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। बस बोर्ड ऑफिस चौराहे से न्यू मार्केट की ओर जा रही थी और सामान्य रूप से अपनी रफ्तार में थी।तभी यात्रियों ने बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलते देखा और तुरंत शोर मचाया। ड्राइवर ने किसी तरह बस को साइड में रोका और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया।इस घटना में किसी को चोट तो नहीं आई लेकिन पूरे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। 

सम्बंधित ख़बरें